Socialization, Gender & Child Centered Education
(समाजीकरण, लिंग और बाल केन्द्रित शिक्षा)
60 Question-Child Development and Pedagogy
आज का यह पोस्ट बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। इस पोस्ट में हमने CDP (Child Development and Pedagogy) बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Question Answer with Quiz आपके साथ शेयर कर रहे है, जिसमे समाजीकरण, लिंग और बालकेन्द्रित शिक्षा (Socialization, Gender and Child Centered Education) टॉपिक को कवर किया गया है। सौ-प्रतिशत इस पोस्ट से आपको 2-4 नंबर आयेंगे। इस टॉपिक से इस से बाहर कुछ भी नही आने वाला।
Target- CTET 2022, BTET 2022 Bihar TET,
MPTET, UPTET, HTET, REET, RTET, KVS, NVS and ALL State TET (Teacher Eligibility
Test)
टेस्ट देने के बाद अपना स्कोर जरुर चेक करे View Score आप्शन से। इस Quiz को आप दोबारा दे सकते है, ताकि आप बेहतर स्कोर कर पाए! इस टेस्ट से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी CDP बेहतर हो जाएगी।
CDP (Child Development and Pedagogy) Quiz in Hindi-
CTET CDP Question Answer in Hindi-
प्रश्न 01. विद्यालय यात्रा पर जाने के लिए बच्ची को अपनी माता से बहस करते हुए देखकर पिता कहते हैं, "तुम अच्छी लड़की की तरह आज्ञाकारी क्यों नहीं हो"? तुम लड़कों की तरह व्यवहार करोगी तो तुमसे शादी कौन करेगा? यह कथन निम्न में से किस को प्रतिबिंबित करता है-
A. लड़की के लिंग की गलत पहचान
B. लड़कियों और लड़कों के स्वभाव के बारे में रूढ़िबद्ध धारणा
C. लिंग समरूपता
D. बच्चों के पालन पोषण में परिवार की कठिनाइयां
Ans-B
प्रश्न 02. विद्यालय और समाजीकरण के बारे में कौन सा कथन सत्य है
A. सामाजिकरण में विद्यालय की कोई भूमिका नहीं होती है
B. समाजीकरण में विद्यालय की थोड़ी बहुत भूमिका होती है
C. विद्यालय समाजीकरण का एक महत्वपूर्ण कारक है
D. विद्यालय सामाजिकरण का पहला मुख्य कारक है
Ans-C
प्रश्न 03. प्रगतिशील शिक्षा का सबसे अच्छा वर्णन निम्न में से कौन सा विकल्प करता है
A. करके सीखना, परियोजना विधि, सहयोग से सीखना
B. व्यक्तिगत अधिगम, क्षमता समूह बनाना,छात्रों की लेबलिंग
C. परियोजना विधि, क्षमता समूह बनाना,रैंकिंग
D. उपरोक्त सभी
Ans-A
प्रश्न 04. बच्चों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है
i. बच्चे जानकारी के निष्क्रिय प्राप्त करता है
ii. बच्चे समस्या समाधानकर्ता है
iii. बच्चे वैज्ञानिक शोधकर्ता हैं
iv. बच्चे पर्यावरण के सक्रिय अन्वेषक हैं
A. A,B,C & D
B. A, B & C
C. A, B & D
D. B, C & D
Ans-D
प्रश्न 05. एक प्रगतिशील कक्षा छात्रो को-
A. छात्रो को ज्ञान की संरचना के लिए प्रचूर मौके देने चाहिए
B. अध्यापक को अटल पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए
C. छात्रो का अंकों के आधार पर नामांकन करना चाहिए
D. छात्रो को प्रतियोगिता-प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए
Ans-A
प्रश्न 06. सामाजिक आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को कक्षा के माहौल की आवश्यकता होती है जो-
A. उनके सांस्कृतिक और भाषाई ज्ञान को महत्व देता है तथा उनका उपयोग करता है
B. उन्हें अच्छा व्यवहार सिखाता है
C. उनकी भाषा के उपयोग को हतोत्साहित करता है ताकि वे मुख्यधारा की भाषा सीख सकें
D. बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर वर्गीकृत करता है
Ans-A
प्रश्न 07. खेल के दौरान चोट लगने पर विनायक रोने लगता है। उसे रोता देखकर उसके पिता ने कहा "लड़कियों की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हो" लड़के रोते नहीं है। पिता का यह कथन-
A. लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है
B. लैंगिक रूढ़िवादिता को चुनौती देता है
C. लैंगिक भेदभाव को कम करता है
D. लैंगिक रूढ़िवादिता को दर्शाता है
Ans-D
प्रश्न 08. निम्न में से कौन समाजीकरण के गौण वाहक/सेकेंडरी एजेंट हो सकते हैं
A. विद्यालय और निकटतम परिवार का सदस्य
B. विद्यालय और पास पड़ोस
C. परिवार और रिश्तेदार
D. परिवार और पास पड़ोस
Ans-B
प्रश्न 09. व्यक्तिगत शिक्षक कार्यक्रम की योजना निम्न में से किस के संदर्भ में बनाई जाती है
A. विशेष शिक्षा कार्यक्रम
B. मुक्त विद्यालय शिक्षा कार्यक्रम
C. अधिगम शिक्षा कार्यक्रम
D. बाल केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम
Ans-D
प्रश्न 10. बच्चों में जेंडर रूढ़िवादिता एवं जेंडर भूमिका अनुरूपता को कम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति प्रभावशाली है
A. जेंडर पक्षपात के बारे में परिचर्चा करना
B. जेंडर पृथक बैठने की व्यवस्था करना है
C. जेंडर पृथक समूह बनाना
D. इनमे से कोई नही
Ans-A
प्रश्न 11. पुरुष और महिला की भूमिकाओं का निर्धारण समाज करता है यह कथन बताता है कि
A. लैंगिकता एक अंतर्ज्ञानी अवतरण है
B. लैंगिकता एक अंतर्निहित अवतरण है
C. लैंगिकता एक अनुवांशिक प्रतिभा है
D. लैंगिकता एक सामाजिक अवतरण है
Ans-D
प्रश्न 12. प्राथमिक विद्यालय के बच्चे उस वातावरण में सबसे प्रभावी ढंग से सीखेंगे
A. जहां उनकी संवेगात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है और वह अनुभव करते हैं कि वह महत्वपूर्ण है
B. जहां मूल रूप से पढ़ने लिखने और गणित की संज्ञानात्मक क्षमताओं पर ही ध्यान का केंद्र होता है और बल दिया जाता है
C. जहां शिक्षक सारे अधिकारों में आगे होता है और विद्यार्थियों से निष्क्रिय रहने की अपेक्षा किया जाता है
D. जहां शिक्षक एकाधिकार वादी है और स्पष्ट आदेश देता है कि क्या किया जाना चाहिए
Ans-A
प्रश्न 13. विद्यालय बच्चों के समाजीकरण की एक ऐसी संस्था है जहां
A. प्रमुख स्थान स्कूल की दिनचर्या की होता है
B. प्रमुख स्थान स्कूली बच्चों का होता है
C. फलों का स्थान स्कूल की गतिविधियों का होता है
D. प्रमुख स्थान स्कूल के शिक्षकों का होता है
Ans-B
प्रश्न 14. लिंग क्या है
A. जैविक सत्ता
B. शारीरिक संरचना
C. सहज गुण
D. सामाजिक संरचना
Ans-D
प्रश्न 15. सामाजिकरण में निम्न में से कौन द्वितीय कारक है
A. परिवार एवं मीडिया
B. परिवार एवं पास-पड़ोस
C. मीडिया एवं पास-पड़ोस
D. विद्यालय एवं मीडिया
Ans-D
प्रश्न 16. किसी कक्षा में एक विद्यार्थी को विभिन्न स्रोतों से यह बताया गया है कि उसके सामाजिक वर्ग के लोग शैक्षिक क्षेत्र में निम्न स्तरीय प्रदर्शन करते हैं। इस रूढ़िवादिता एवं परिणामिक रूढ़िवादी आशंका के प्रभाव को कम करने के लिए शिक्षक को क्या उपाय करना चाहिए-
A. विभिन्न सामाजिक वर्गों के छात्रो के बीच प्रतियोगिता करवानी चाहिए
B. इसे अनदेखा करना चाहिए
C. विभिन्न सामाजिक वर्गों के रोल मॉडल की कहानियों एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करना चाहिए
D. विद्यार्थी को किसी अन्य क्षेत्र में जाने सलाह देनी चाहिए
Ans-C
प्रश्न 17. कक्षा तक पहुंचने वाली बच्चों की भोली अवधारणाओं को जानना
A. शिक्षक के हौसले को पस्त कर देता है क्योंकि इससे उसका कार्य भार बढ़ता है
B. शिक्षा के किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता
C. शिक्षक के लिए अपने शिक्षण को अधिक सार्थक बनाने की योजना बनाने में सहायक होता है
D. शिक्षक की योजना और शिक्षण में रुकावट बनता है
Ans-C
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन सा प्रश्न बच्चों को गंभीर रूप से सोचने के लिए आमंत्रित करता है
A. क्या आप इसका उत्तर जानते हैं
B. सही जवाब क्या है
C. क्या आप इसी तरह की स्थिति के बारे में सोच सकते हैं
D. विभिन्न तरीकों से हम इसे कैसे हल कर सकते हैं
Ans-D
प्रश्न 19. एक प्रगतिशील कक्षा में विधार्थी द्वारा-
A. ज्ञान की संरचना की जाती है
B. निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त किया जाता है
C. ज्ञान को उसी रूप में दोहराया जाता है
D. ज्ञान का अनुस्मरण किया जाता है
Ans-A
प्रश्न 20. प्रभावशाली अधिगम के लिए कक्षा में…………वातावरण होना चाहिए बजाय ……… वातावरण के
A. प्रतिस्पर्धी-सहयोगी
B. सहयोगी-प्रतिस्पर्धी
C. प्रतिस्पर्धी-सुसाध्यक
D. इनमे से कोई नही
Ans-B
प्रश्न 21. अपनी कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं से निपटने के लिए शिक्षक को क्या करना चाहिए-
A. बच्चों से बातचीत करें और उनके दृष्टिकोण को महत्व दें
B. विद्यार्थियों के लिए कठोर नियमों को लागू करें
C. शिक्षण और आकलन के समान और मानक तरीके हो
D. बच्चों को उनके अंकों के आधार पर अलग कर उनको नामित करें
Ans-A
प्रश्न 22. बच्चे निम्न में से किस को छोड़कर अन्य सभी के द्वारा लिंग भूमिका ग्रहण करते हैं
A. मीडिया
B. सामाजिकरण
C. संस्कृति
D. ट्यूशन
Ans-D
प्रश्न 23. बच्चों के विकास में व्यक्तिगत विभिन्नता किस पर निर्भर करता है-
A. केवल पर्यावरण पर
B. केवल आनुवंशिकता पर
C. अनुवांशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर
D. ना अनुवांशिकता पर ना पर्यावरण पर
Ans-C
प्रश्न 24. निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण प्रभावशाली विद्यालय की प्रथा का है
A. व्यक्ति सापेक्ष अधिगम
B. प्रतियोगितायात्मक कक्षा
C. निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
D. शारीरिक दंड
Ans-A
प्रश्न 25. जब आप एक शिक्षक समूह से जुड़ जाते हैं और अपने समूह कि अन्य लोगों की तरह ही पोशाक धारण करने लगते हैं तो आप यह प्रदर्शन कर रहे होते हैं
A. समूह की पहचान का
B. समूह की अनुरूपता का
C. समूह आज्ञाकारिता का
D. समूह निर्देश अनुपालन का
Ans-B
प्रश्न 26. किसी प्रगतिशील कक्षा की व्यवस्था में शिक्षक एक ऐसे वातावरण को उपलब्ध कराकर अधिगम को शुलभ बनाता है जो
A. समावेशन को हतोत्साहित करता है
B. आवृत्ति को बढ़ावा देता है
C. खोज को प्रोत्साहन देता है
D. इनमे से कोई नहीं
Ans-C
प्रश्न 27. कक्षा में बच्चों को प्रेरित तब समझा जा सकता है जब
A. वे कक्षा में अनुशासन बनाए रखते हैं
B. वे सभी उपस्थिति में नियमित हैं
C. वे शिक्षक से डाउट क्लियर करने के लिए प्रश्न पूछते हैं
D. वे अच्छी तरह से वर्दी पहने स्कूल में आते हैं
Ans-C
प्रश्न 28. क्लासरूम में चर्चा के दौरान एक शिक्षक हमेशा लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है। यह उदाहरण है...
A. जेंडर पहचान
B. जेंडर पक्षपात
C. जेंडर समरूपता
D. जेंडर सम्बद्धता
Ans-B
प्रश्न 29. अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों द्वारा बनाए गए 'सहजानुभूत सिद्धांतों (वैकल्पिक अवधारणा)' के संदर्भ में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए
A. संवाद के द्वारा बच्चों की इन अवधारणाओं को चुनौती देनी चाहिए
B. बच्चों के सिद्धांतों को अनदेखा करना चाहिए
C. बच्चों को इन विचारों के लिए डांटना चाहिए
D. बार-बार याद कराकर सिद्धांत से 'बदल' देना चाहिए
Ans-A
प्रश्न 30. आरती अक्सर निर्देशित कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर आसान बना लेती है। वह उपयोग करती है-
A. कम करने की विधि
B. क्रियात्मक जड़ता नियामक विधि का
C. उपलक्ष्य विश्लेषण विधि का
D. इनमें से कोई नहीं
Ans-C
![]() |
Teaching
Exam Special- CTET Online Test
Series
|
A. विभेदी अनुदेशन
B. चयनित अनुदेशन
C. सटीक शिक्षण
D. त्रुटिरहित अनुदेशन
Ans-A
प्रश्न 32. व्यक्तिगत विभिन्नताओं को एक प्रगतिशील कक्षा-कक्ष में किस प्रकार देखा जाना चाहिए-
A. अध्यापक की असफलता
B. अध्यापन अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण
C. अधिगम की प्रक्रिया में बाधा
D. योग्यता आधारित समूह बनाने का मापदंड
Ans-B
प्रश्न 33. बाल केंद्रित शिक्षा शास्त्र की निम्न में से कौन सी विशेषता सही है
A. केवल पाठ्य पुस्तकों पर निर्भर होना
B. यंत्रवत याद करना
C. बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
D. योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को वर्गीकरण करना
Ans-C
प्रश्न 34. एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान अधिगमकर्ताओं का मूल्यांकन
A. बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापक को अपने शिक्षा शास्त्र पर विचारने में मदद करता है
B. बच्चों के अधिगम में कोई मदद नही करेगा
C. अभिभावक को प्रतिपुष्टि देने के प्रयोजन से "बेहद सफल", "कम सफल" व "असफल" विद्यार्थी को पहचाने में सहायक होगा
D. बच्चों की अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करेगा
Ans-A
प्रश्न 35. समाज में विभिन्न लिंगों के लिए विशिष्ट अवधारणाओं को क्या कहते हैं
A. जेंडर विभेदीकरण
B. जेंडर भूमिकाएं
C. जेंडर पहचान
D. जेंडर रूढ़िवादिताएं
Ans-D
प्रश्न 36. छात्रो को दिए गये कार्यकलाप में छात्रों की विभिन्न त्रुटियों को एक शिक्षक को विश्लेषण करना चाहिए क्योंकि
A. इसके आधार पर वह ज्यादा त्रुटियां करने वाले छात्रों को दूसरे छात्रों से अलग-थलग कर सकता है
B. इसके आधार पर वह दंड की मात्रा निर्धारित कर सकता है
C. त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है
D. इनमे से कोई नही
Ans-C
प्रश्न 37. बच्चे के समाजीकरण के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है
A. पड़ोसी सामाजिकरण के प्राथमिक कारक हैं और परिवार समाजीकरण का एक द्वितीय कारक है
B. विद्यालय समाजीकरण का प्राथमिक कारक है और समकक्षी समाजीकरण के द्वितीयक कारक है
C. विद्यालय सामाजिकरण का एक द्वितीय कारक है और परिवार समाजीकरण का एक प्राथमिक कारक है
D. परिवार एवं मीडिया दोनों सामाजिकरण के द्वितीय कारक है
Ans-C
प्रश्न 38. एक क्रियाकलाप जिसमें पिता घर के कार्य को करता है और माता बाहरी कार्य/साहसिक गतिविधियों को करती है, निम्न में क्यों महत्वपूर्ण है-
A. यह क्रिया जेंडर रूढ़िवादिता को समाप्त करता है
B. यह क्रिया जेंडर पक्षपात को सशक्त बनाता है
C. यह क्रिया जेंडर विभेदीकरण को बढ़ाता है
D. उपरोक्त सभी
Ans-A
प्रश्न 39. प्रगतिशील शिक्षा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन बताता है की "शिक्षा स्वयं ही जीवन है"-
A. स्कूल शिक्षा को यथासंभव लंबे समय तक जारी रखना चाहिए
B. स्कूलों की आवश्यकता नहीं है, बच्चे अपने जीवन के अनुभवों से सीख सकते हैं
C. स्कूलों में शिक्षा सामाजिक और प्राकृतिक दुनिया को प्रतिबिंबित करें
D. जीवन सच्चा शिक्षक है
Ans-C
प्रश्न 40. उभयलिंगी व्यक्तित्व
A. स्त्री लक्षण वाले पुरुषों को संदर्भित करता है
B. में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है
C. में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है
D. समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लेंगी भूमिकाओं का पालन करता है
Ans-B
प्रश्न 41. यदि कोई शिक्षक चाहे कि उसके विद्यार्थी समाधान कौशल प्राप्त कर लें, तो विद्यार्थी को उन क्रियाकलापों में लगाना चाहिए जिनमें हो
A. रटना और समझना
B. ड्रिल और अभ्यास
C. पूछना, तर्क करना और निर्णय लेना
D. बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले कार्य
Ans-C
प्रश्न 42. बच्चे के समाजीकरण में परिवार कौन सा भूमिका निभाता है
A. रोमांचकारी
B. मुख्य
C. गौण (सेकंडरी)
D. कम महत्वपूर्ण
Ans-B
43. प्राथमिक विद्यालय के कक्षा कक्ष के संदर्भ में सक्रियताबद्धता का अर्थ क्या है
A. जांच पड़ताल करना, प्रश्न पूछना और वाद-विवाद करना
B. शिक्षक का अनुकरण और नकल करना
C. शिक्षक द्वारा दिए गए उत्तरों को नकल करना
D. याद करना, प्रत्यास्मरण और सुनना
Ans-A
प्रश्न 44. भाषा विकास के लिए प्रारंभिक बचपन ….काल है
A. अति संवेदनशील
B. निरपेक्ष
C. कम महत्वपूर्ण
D. उपरोक्त सभी
Ans-A
प्रश्न 45. कक्षा में सभी लिंगों में जेंडर रूढ़िवादिता कम करने और विकास के विस्तार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली पद्धति कौन सी है
A. समाज में चित्रित लिंग भूमिकाओं को बढ़ावा देना
B. लिंगो के जैविक अंतरों को अस्वीकार करना
C. क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार विमर्श को प्रोत्साहित करना
D. एक ही प्रकार के लिंग के योग्यता समूह बनाना
Ans-C
प्रश्न 46. बच्चे को समाज का जिम्मेदार एवं क्रियाशील सदस्य बनाने में जिस प्रक्रिया द्वारा आदतों, कौशलों, मूल्यों तथा अभिप्रेरणा को विकसित होती है, उसे क्या कहा जाता है-
A. मुख्यधारा से जुड़ना
B. समावेशन
C. विभेदीकरण
D. समाजीकरण
Ans-D
प्रश्न 47. विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर उदाहरण देने के क्या परिणाम है
A. अवधारणात्मक परिवर्तनों को प्रोत्साहित करने हेतु यह एक प्रभावशाली तरीका है
B. यह विद्यार्थियों के दिमाग में भ्रांतियां उत्पन्न करता है
C. यह अवधारणाओं की समझ में अभाव पैदा करता है
D. इनमे से कोई नही
Ans-A
प्रश्न 48. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन उचित है
A. विकास एकल आयामी है
B. विकास पृथक होता है
C. विकास का जन्म प्रारंभ के साथ होता है और समाप्त होता है
D. 'सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ' विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है
Ans-D
प्रश्न 49. बाल केंद्रित कक्षा के लिए निम्न में कौन सा कथन सत्य है-
A. अध्यापक केवल पुस्तक को ज्ञान के स्रोत के लिए उपयोग करता है
B. अध्यापक, बच्चों को क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है
C. अध्यापक लचीला है और सभी बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकता को पूरा करता है
D. बच्चों के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए अध्यापक पुरस्कार और दंड का प्रयोग करता है
Ans-C
प्रश्न 50. परिवार एवं पास-पड़ोस बच्चों के समाजीकरण में निम्न में से कौन सी कारक है-
A. प्राथमिक एजेंसीया है
B. मध्य एजेंसीया है
C. द्वितीयक एजेंसीया हैं
D. तृतीय एजेंसिया है
Ans-A
प्रश्न 51. बाल केंद्रित शिक्षा का अर्थ है
A. शिक्षक द्वारा बच्चों को आदेश देना कि क्या करना है
B. बच्चों के अनुभव और उनकी आवाज को प्रमुखता देना
C. निर्धारित सूचना का अनुसरण करने मैं बच्चों को सक्षम बनाना
D. कक्षा में सारी बातें सीखने के लिए शिक्षक का आगे होना
Ans-B
प्रश्न 52. व्यक्तियों में एक दूसरे से भिन्नता क्यों होती है
A. जन्मजात विशेषताओं के कारण
B. वातावरण के प्रभाव के कारण
C. प्रत्येक व्यक्ति को उसके माता-पिता से जीनो का भिन्न समुच्चय प्राप्त होने के कारण
D. वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण
Ans-D
प्रश्न 53. एक सहशिक्षा कक्षा में लड़कों से शिक्षक यह कहता है कि 'लड़का बनो और लड़कियों जैसा व्यवहार मत करो'। यह कथन-
A. लड़की लड़कियों में भेदभाव की रूढ़िबद्ध धारणा प्रकट करता है
B. लड़कियों पर लड़कों की जीव वैज्ञानिक महत्व को उजागर करता है
C. जातीय भेदभाव का परिचायक है
D. लड़के लड़कियों के साथ व्यवहार का एक अच्छा उदाहरण है
Ans-A
प्रश्न 54. बच्चों को सीखने में कठिनाई कब होती है ?
A. जब सूचना अलग-अलग टुकड़ों में पेश की जाए
B. जब वह आंतरिक रूप से अभिप्रेरित हो
C. जब अधिगम सामाजिक संदर्भ में हो
D. जब विषय वस्तु को बहुरूपों में प्रस्तुत किया गया हो
Ans-A
प्रश्न 55. बच्चे तक सर्वाधिक सृजनशील होते हैं, जब वे किसी गतिविधि में भाग लेते हैं
A. पुरस्कार के लिए
B. अपनी रुचि से
C. दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव में आकर
D. शिक्षकों की डांट से बचने के लिए
Ans-B
प्रश्न 56. निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति बाल केंद्रित कक्षा कक्ष को प्रदर्शित कर रही है
A. एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थी समूहो में बैठे हैं और शिक्षिका बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जा रही है
B. एक कक्षा जिसमें पाठ्यपुस्तक एकमात्र संसाधन होता है जिसका संदर्भ शिक्षिका देती है
C. एक अच्छा है जिसमें शिक्षार्थियों का व्यवहार शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और दंड से संचालित होता है
D. एक कक्षा जिसमें शिक्षिका नोट लिख देती है और शिक्षार्थी उसे उन्हें याद करने को कहा जाता है
Ans-A
प्रश्न 57. बच्चों के समाजीकरण में विद्यालय की भूमिका है-
A. की कोई भूमिका नहीं है
B. की बहुत कम भूमिका है
C. प्राथमिक कारक है
D. द्वितीयक कारक है
Ans-D
प्रश्न 58. समाज में खिलौने, पहनावे की वस्तुएं, घरेलू सामग्रीयाँ, व्यवसायो एवं रंगों को विशेष लिंग के साथ जोड़ना क्या प्रदर्शित करता है
A. जेंडर प्रासंगिकता
B. जेंडर रूढ़िवादिता
C. विकसित जेंडर पहचान
D. उपरोक्त सभी
Ans-B
प्रश्न 59. शिक्षार्थियों से यह अपेक्षा करना कि विज्ञान को उसी रूप में पुनः प्रस्तुत कर देंगे जिस रूप में उन्होंने ग्रहण किया है
A. एक प्रभावी आकलन युक्ति है
B. अच्छा है, क्योंकि जो भी हमारे मन में है हम उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं
C. अच्छा है, क्योंकि यह शिक्षक के लिए आकलन में सरल है
D. समस्यात्मक है, क्योंकि व्यक्ति अनुभवों की व्याख्या करते हैं और ज्ञान को ज्यों का त्यों पुनः उत्पादित नहीं करते है
Ans-D
प्रश्न 60. राज्य स्तर की एक एकल गायन प्रतियोगिता के लिए छात्रो को तैयार करते समय एक विद्यालय लडकियों को वरीयता देता है, यह दर्शाता है-
A. लैंगिक पूर्वाग्रह
B. प्रगतिशील चिन्तन
C. वैश्विक प्रवृतिया
D. इनमे से कोई नही
Ans-A
CDP Quiz in Hindi, CDP MCQ Quiz, CDP Question Answer, CDP Objective Question Answer, Free Online CDP Quiz, Child Development and Pedagogy, CDP Practice set in Hindi, CPD Practice Set Online, CDP Test, Online CDP Test Series, baal vikas ewm shikshan Shastra, बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र, TET Mock Test, TET MCQ with Answers, TET Model Questions Answer, Important Question Answer for CTET & TET, TET Success Key, Child Development and Pedagogy MCQ in Hindi, CTET Important Questions in Hindi, Practice Questions on Child Development and Pedagogy, Child Development and Pedagogy Quiz in Hindi, Child Development and Pedagogy questions notes in Hindi medium, Pedagogy important questions in hindi, val vikas mcq in hindi pdf, Child Development and Pedagogy Objective Type Questions, Child Development and Pedagogy gk practice set, ctet practice set, teacher bharti practice set, cdp practice set, CTET, UPTET, MPTET, BTET-Bihar TET, HTET, HPTET, KVS, NVS, RTET, PRT, PGT, TGT,TET-Teacher Eligibility Test, B.ed, D.el.ed, NET, SET, SLET, Government Teaching Exam, ALL State Teaching Exam
Post a Comment